⚡ ब्रेकिंग News

शिकारपुर कोटही में भव्य शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब..




महराजगंज :-जनपद के शिकारपुर कोटही मां के स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवदिवसीय यज्ञ का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया। आज शतचंडी महायज्ञ के तहत कलश पूजन एवं जल भराई का कार्यक्रम विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया।

नहर नारायणी शाखा शिकारपुर घाट पर श्रद्धा और आस्था के बीच जल भराई की प्रक्रिया पूरी की गई, जहां आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया गया। इसके पश्चात लगभग 250 बालिकाएं एवं महिलाएं अपने-अपने कलश को सिर पर धारण कर भव्य शोभायात्रा के रूप में मंदिर की ओर रवाना हुईं। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

यज्ञ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।

इस पावन यज्ञ के मुख्य आचार्य बलराम पाण्डेय के नेतृत्व में वैदिक नीरज पाठक, कन्हैया पाण्डेय, प्रिंस पाण्डेय एवं दुर्विजय पाण्डेय सहित अन्य विद्वान पंडितों की उपस्थिति में सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं।

नवदिवसीय इस यज्ञ में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

       प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...