गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में संसाधन केन्द्र कांडी में मंगलवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया।बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्टी में शिक्षकों को कई दिशा निर्देश दिया गया।बीपीओ ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में एमडीएम का मैसेज प्रतिदिन करना अनिवार्य है। जिस विद्यालय के द्वारा मैसेज नही किया जाता है तो सम्बंधित विद्यालय प्रधान के ऊपर कार्रवाई निश्चित है।साथ हीं उन्होंने कहा कि शिक्षक व छात्रों का ऑनलाईन उपस्थिति प्रतिदिन करना अनिवार्य है। सावित्रीबाई फुले योजना के लिए पात्र छात्राओं का आवेदन भरने का निर्देश दिया गया। प्रखण्ड के विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत 5 से 15 वर्ष के 2880 बच्चों का आधार अपडेट जो लंबित है उसे जल्द अपडेट कराने का निर्देश दिए गए।ई कल्याण पोर्टल पर बच्चों का छात्रवृति आवेदन अपलोड करने की बात कहा गया। बीपीओ ने सख्त लहजे में कहा कि पीएम पोषण योजना में बच्चों का आच्छादन को शत प्रतिशत करने का सख्त निर्देश दिए गए। सत्र 2025 -26 के परिशफल को ससमय प्रकाशित करने का भी निर्देश दिए गए। बीपीओ ने शिक्षकों से कहा कि वर्ग 3 ,4 व 12 का पुस्तक बीआरसी को प्राप्त हो गया है शिक्षक सुविधा अनुसार पुस्तक का उठाव करना सुनिश्चित करेंगे।
मौके पर बीआरपी जय प्रकाश लाल,सुनील कुमार,लेखापाल रौशन कुमार तिर्की ,सीआरपी धर्मेंद्र कुमार दुबे,अरुण कुमार,प्रभु राम ,मनोहर चौबे सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

إرسال تعليق