⚡ ब्रेकिंग News

शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।



महाराजगंज:-जनपद में महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बृजमनगंज थाना पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल करते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

घटना बीते 13 मार्च 2026 की है, जब थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता के अनुसार, गांव गोपालपुर टोला शेख कुटिया निवासी अशरफ अली (पुत्र मोहम्मद असलम) ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने भरोसा जीतकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब पीड़िता ने विवाह का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया और साफ इनकार कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता की तहरीर के आधार पर बृजमनगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 64/26 पंजीकृत किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 109 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी---

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित जांच करते हुए साक्ष्य एकत्र किए और स्थानीय स्तर पर गहन छानबीन की। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आज आरोपी अशरफ अली (उम्र 19 वर्ष) को उसके निवास स्थान के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

 *पुलिस का सख्त संदेश----

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 महिला सुरक्षा के प्रति सख्ती, अपराधियों में बढ़ा खौफ--

इस कार्रवाई से जहां एक ओर पीड़िता को न्याय की उम्मीद जगी है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में अपराधियों के बीच डर का माहौल भी बना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

      प्रभारी महराजगंज

         कैलाश सिंह

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...