⚡ ब्रेकिंग News

चैत्र नवरात्र को लेकर पूरा प्रखंड हुआ भक्तिमय वहीं विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन दिखी तैनात।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी-चैत्र नवरात्र को लेकर पूरा प्रखण्ड भक्तिमय हो गया है।गुरुवार  प्रतिपदा को कांडी के राम जानकी मंदिर के प्रांगण से कलश यात्रा  निकाली गयी। यह कलशयात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर सोन नदी तक गयी।पुजारी हरिहर पंडा व मुख्य यजमान नंदलाल चौधरी पत्नी पूनम देवी के साथ 108 श्रद्धालुओं ने हाथों में कलश लिए 8 किलोमीटर पैदल पांव चलकर सोन नदी के पवित्र जल धारा से अभिमंत्रित जल अपनी कलशों में भरकर वापस मन्दिर प्रांगण में स्थापित किया गया। जय श्री राम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज रहा था।


लोग हाँथों में महावीरी झंडा लिए हुए थे। प्रखण्ड के प्रायः सभी गांव की सड़कों व गलियों को महावीरी झंडा से पाट दिया गया है। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात दिखी।मौके पर प्रखण्ड प्रमुख सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय ,थाना प्रभारी असफाक आलम ,जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, मुखिया विजय राम,बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार ,उप मुखिया दिलीप राम ,जेपी सोनी,राजेश प्रसाद ,विनय मांझी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...