⚡ ब्रेकिंग News

रामनवमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख़्त अफवाह या असमाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र आगामी रामनवमी पर्व को लेकर कांडी प्रखंड क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इस दौरान अंचल अधिकारी राकेश सहाय एवं पुलिस इंस्पेक्टर ब्रिज कुमार के नेतृत्व में कांडी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च कांडी बाजार सहित विभिन्न  इलाकों से होकर गुजरा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजनों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम ,एसआइ  अरविंद सिंह, ,रॉबिन मिंज, जूली टुडू,  तथा एएसआई आशीर्वाद महतो, अरुण पासवान,सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी तरह सतर्क  दिखाई, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ा।

प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सकारात्मक संदेश गया है, और लोगों ने भी सहयोग का भरोसा दिलाया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...