गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के कांडी बाजार स्थित महावीर मंदिर परिसर में रविवार को स्थानीय प्रबुद्धजनों एवं युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विजय सोनी ने की। इस दौरान समाज हित और धार्मिक गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से 'प्रभा मंडल' का गठन किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया। जिसमें विजय सोनी को अध्यक्ष, राहुल सोनी को संचालक तथा दीपक सोनी को सह-संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त, राकेश कुमार को सचिव, कुंदन कुमार सोनी को सह-सचिव और आकाश कुमार सोनी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नव नियुक्त अध्यक्ष विजय सोनी ने कहा कि यह मंडल क्षेत्र में आपसी सौहार्द और सामाजिक कार्यों को गति देने का काम करेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी पदाधिकारी और सदस्य मिलकर मंदिर की व्यवस्थाओं और सामाजिक सरोकारों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और युवा उपस्थित थे, जिन्होंने नई कमेटी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

إرسال تعليق