⚡ ब्रेकिंग News

ऑपरेशन"कार-ओ-बार” की सख्ती,शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर चला कानून का डंडा.





महराजगंज, 23 फरवरी 2026।जनपद महराजगंज में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया।

महराजगंज, जनपद में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने नगर कस्बा क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभिया संचालित किया।

 *ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग, 4 चालान – 1 वाहन सीज* 

“ऑपरेशन कार-ओ-बार” के तहत यातायात पुलिस एवं आरटीओ की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की। अभियान के दौरान 4 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं एक वाहन को नियमों के उल्लंघन पर सीज भी किया गया।

 *लोगों को दिलाई गई यातायात नियमों की शपथ* 

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और नशे में वाहन न चलाने की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का पालन ही सुरक्षित जीवन की गारंटी है।

      प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...