⚡ ब्रेकिंग News

मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरत पहाड़ी-हरिगांवा रोड में मोटरसाइकिल दुर्घटना में मोहम्मद गंज कोल्हुआ निवासी संजय तिवारी के लगभग 25 वर्षीय एकलौता पुत्र नितेश कुमार तिवारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक अपने मौसा कुसहा पतरिया गांव निवासी रामचंद्र पांडेय के घर अपनी बहन को लेने आया था। मिली जानकारी के अनुसार नितेश कुमार तिवारी  निजी मोटरसाइकिल संख्या जेएच 14 एल 4134 से कुशहा से भरत पहाड़ी, गोसांग की ओर शुक्रवार की शाम निकाला था, और इस दौरान भरत पहाड़ी व सननी के समीप पुलिया के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना लगभग 5:00 बजे की बताई जा रही है। इसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दिया। उसके बाद रिश्तेदार मौके पर पहुंचकर अपने निजी वाहन से मझिआंव रेफरल अस्पताल ले गए। जहां पर उपस्थित डॉक्टर राजू कुमार दास के द्वारा तत्वरित प्राथमिक उपचार किया गया। और गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ राजू कुमार दास ने बताया कि युवक की स्थिति गंभीर था, इसलिए फौरन रेफर कर दिया गया। इधर मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा सदर अस्पताल से भी तुरंत रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा मेदिनी नगर ले जाया गया। और निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया, और इलाज के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा शव को निवासस्थान कोल्हुआ ले जाया गया। वहीं मृतक नितेश कुमार शादीशुदा एकलौता पुत्र है, और एक छोटा बच्चा है। नितेश निहायत गरीब परिवार से है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पुलिया के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके बाद युवक डिवाइडर में टकराते हुए नीचे जा गिरा था। जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल सननी गांव निवासी बंधु प्रजापति के यहां रखा गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...