⚡ ब्रेकिंग News

मिश्रा जी अच्छा खासा थानेदारी कर रहे थे, अब हवालात की सैर कर रहे है.


मिश्रा जी अच्छा खासा थानेदारी कर रहे थे, अब हवालात की सैर कर रहे है.


ATH NEWS 11:-यह मिश्रा जी अच्छा खासा थानेदारी कर रहे थे। 12 साल पहले पुलिस में भर्ती हुए तो पूरा खानदान खुश हुआ था।

अब यह सब इंस्पेक्टर भास्कर मिश्रा जेल पहुंच गया घूसखोरी करने में तो परिवार के लोग घर से नहीं निकल पा रहे होंगे शर्म और बदनामी के कारण...! 

जनता की रक्षक तो है पुलिस मगर धन उगाही और घूसखोरी के कारण ज्यादा ही बदनाम हुई है इधर कुछ दिनों से।

यह भास्कर मिश्रा बिहार में मुजफ्फरपुर के सदर थाने में तैनात था। उसने एक व्यक्ति से अपहरण के मुकदमे से नाम निकालने के लिए 75 हजार रुपये की मांग की थी।

मुकदमे में फर्जी फंसाए गए व्यक्ति ने विजिलेंस से शिकायत कर दी। फिर विजिलेंस यानी निगरानी विभाग ने सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के बहाने थाने से निकले भास्कर मिश्रा को 15 हजार रुपये घूस लेते समय गिरफ्तार कर लिया...। 

थानेदार को जेल और सस्पेंड भी....! 

घूसखोरी और गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है।



Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...