⚡ ब्रेकिंग News

​गयाजी रेल्वे स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन के पास दबोचे गए शराब तस्कर, 30 लीटर से अधिक शराब जब्त।


संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।

ATHNEWS 11GROUP :-​गयाजी आर पी एफ को 
मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 13545 अप आसनसोल-गया पैसेंजर में गाड़ी के विभिन्न कोचों में भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप लदी हुई है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निरीक्षक प्रभारी, रेल सुरक्षा बल पोस्ट बनारसी यादव तथा निरीक्षक प्रभारी, अपराध आसूचना शाखा गया चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठित किया गया जिसमें उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा प्रधान आरक्षि संजय कुमार राय आरक्षी मुकेश कुमार, आरक्षी अनिल प्रसाद आरक्षी रोशन कुमार सभी रेल सुरक्षा बल पोस्ट गया सउनि अनिल कुमार चौधरी आरक्षी विपिन कुमार, प्रधान आरक्षी महेश ठाकुर सभी सीआईबी गया एवं उप निरीक्षक मुकेश कुमार आरक्षी सुनील कुमार आरक्षी अमित कुमार,आरक्षी राजू कुमार सभी सीपीडीएस टीम गया शामिल हुए।सड़क मार्ग से मानपुर रेलवे स्टेशन पहुँचा गया तथा उक्त सूचना से बिहार उत्पाद विभाग थाना, गया को भी अवगत कराया गया। मानपुर स्टेशन पर उक्त गाड़ी के आगमन पर छापेमारी दल द्वारा गाड़ी के विभिन्न कोचों की जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न कोचों में चार संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 16 बैग एवं झोला में रॉयल स्टैग व्हिस्की 375 ml  के 88 बोतल,रॉयल स्टैग व्हिस्की 180 ml के 36 बोतल,स्टार लिंक बी7 व्हिस्की 375 ml के 22 बोतल,8 PM प्रीमियर ब्लैक एलाइट व्हिस्की 750 ml के 13 बोतल, किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बियर 500 ml के 126 बोतल, गॉडफादर दी लीजेंड ड्राई सुप्रीम स्ट्रांग बियर 500 ml के 192 बोतल कुल 216.480 लीटर शराब सभी पर सेल इन झारखंड अंकित किया हुआ पाया गया। कोच में यात्रा कर रहे चार संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम व पता 1. सुजय कुमार उम्र 23 वर्ष पिता स्वर्गीय दरोगी चौधरी पता सेखबारा थाना बोधगया जिला गया (बिहार) 2. प्रिंस कुमार पिता कमलेश चौधरी पता मांदिल थाना परस बीघा जिला जहानाबाद (बिहार) 3. राकेश कुमार उम्र 26 वर्ष पिता स्वर्गीय चंदर चौधरी पता गांधीनगर मानपुर थाना मुफस्सिल जिला गया गौतम कुमार हम 19 वर्ष पिता राजू रविदास पता गांधीनगर मानपुर थाना मुफस्सिल जिला गयाजी (बिहार) बताया। उक्त चारों व्यक्तियों द्वारा उक्त शराब पर दावा कर बताया कि  इन शराब को लेकर बिहार में बेचने के लिए लाए हैं।उक्त गाड़ी के गया रेलवे स्टेशन पर समय लगभग 21-55 बजे आगमन पर, सभी शराब को गाड़ी से उतारकर जप्त किया गया।उक्त जप्ती के आलोक में उत्पाद थाना सदर ,गया द्वारा कांड संख्या 236/2026 दिनांक 18/02/2026 अर्न्तगत धारा 30(ए) बिहार मध निषेध एवं उत्पाद संशोधित  अधिनियम 2022 पंजीकृत किया गया  उक्त जप्त  शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹110660 है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...