मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 19/02/2026 राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मदनपुर थानाक्षेत्र के दधपी मोड़ के समीप अपराधियों ने फायरिंग करते हुए दम्पति परिवार से आभूषण एवं नगदी पिस्टल सटाकर लुट लिया। दम्पति परिवार जनार्दन सिंह अपने पत्नी ममता देवी के साथ शादी समारोह में मदनपुर थानाक्षेत्र के मनिका गांव में जा रहे थे। जनार्दन सिंह मुफस्सिल थानाक्षेत्र के कुण्डा गांव निवासी हैं।जो राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अपने पत्नी के साथ शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे,तभी औरंगाबाद से ही अपराधियों ने पिछा कर रहा था, जैसे ही दधपी मोड़ के समीप पहुंचे की अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग करते हुए रोका और पिस्टल सटाकर आभूषण सहित नगदी भी लुट लिया। घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने फायरिंग मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मदनपुर एसडीपीओ चन्दन कुमार एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी लिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि आभूषण के साथ नगदी भी लुट लिया जो घटना से करीब एक लाख रुपए की नुकसान हुआ। एसडीपीओ चन्दन कुमार ने बताया कि अपराधियों के गिरफ्तार करने में सीसीटीवी फुटेज से मदद लिया जाएगा। उन्होंने और कहा कि अपराधी घटना करके जहां भी भाग जाए उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
إرسال تعليق