पटना । दीपावली के अवसर पर जन कल्याण ह्यूमन राइट्स & क्राइम कण्ट्रोल फाउंडेशन की ओर से प्रदेश कार्यालय न्यू पुनाईचक में दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा पाठक, संचलन नीरू सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अमृता सिन्हा ने की। इस अवसर संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका बिहार झारखण्ड वेस्ट बंगाल की प्रभारी जन कल्याण ह्यूमन राइट्स & क्राइम कण्ट्रोल फाउंडेशन की प्रदेश महामंत्री, माया श्रीवास्तव ने कहा कि दीपावली हमारे देश के सबसे लोकप्रिय वो महत्वपूर्ण त्यौहार में से एक है, दीपावली को प्रकाश का पर्व कहा जाता है।
दीपावली हिन्दुओं का सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा त्योहार है जो हमारे देश की संस्कृति, सामाजिक सौहार्द को वैश्विक स्तर पर दर्शाता है। दिपावली के अवसर पाँच दिनो तक मनाया जाता है, जिसका समापन भाई दूज के बाद होता है देश ही नहीं विश्वभर में मौजूद भारतीय मूल के लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि शरद ऋतु में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला एक पौराणिक उत्सव है। य़ह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है और भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है आध्यात्मिक रूप से यह अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। सरिता सिंह ने कहा कि दीवाली को रोशनी का त्योहार कहा जाता है। अर्चना भारती ने कहा कि दिपावली के दिन ही भगवान राम अपनी पत्नी सीता, छोटे भाई लक्षमण और भक्त हनुमान जी के साथ अयोध्या लौटे थे। इस अवसर पर रिचा वर्मा, अनीता मिश्रा, अर्चना कुमारी झा, शांति सिंह, अर्चना भारती, सरिता सिंह, मीरा रानी, संगीता दुबे, रागिनी सिंह, प्रतिभा पाठक, किरण ठाकुर, आरती सिंह, लीला यादव, विमला रानी, पूजा देवी, रीता देवी, राधा सिन्हा आदि उपस्थित थी। डॉ आरती सुमन चौधरी ने कहा दीपो का पर्व खुशियों बाटने का पर्व है। समाज के सभी व्यक्तियों को चाहिए कि एक दूसरे के साथ मिलकर प्यार बांट कर आपसी सौहार्द पूर्ण में एक दूसरे के बीच सहयोग करे। सही अर्थों में दीपावली यही होगी। साहित्य और पुराण में भी खुशी के पल को एक साथ बिताने को ही दीपावली कही गई। हम सबो को एक दूसरे के बीच प्रेम का दिया जलाकर इस पर्व को मनाना चाहिए। इस अवसर पर महिलाओं ने रंग बिरंगे दिए सजाकर प्रस्तुत किया।


إرسال تعليق