संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.
ATHNEWS 11GROUP:-पटना, 04/11/2026 को बिहार के वैश्विक संपर्क और औद्योगिक विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग के तहत बिहार फाउंडेशन और बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 (BBC-2027) के नए डिजिटल पोर्टलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश-विदेश में सक्रिय बिहार फाउंडेशन के 55 चैप्टर 31 अंतरराष्ट्रीय और 24 राष्ट्रीय के प्रतिनिधियों के साथ ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री...
विजय कुमार चौधरी और उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।
मुख्य बिंदु:-
चैप्टरों का विस्तार: वर्तमान में 55 चैप्टर कार्यरत हैं, जिन्हें आगामी वित्तीय वर्ष के अंत तक बढ़ाकर 100 करने और देश भर में 10 इंटीग्रेटेड सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य है।
पोर्टल की विशेषताएँ: -नए पोर्टलों से प्रवासी बिहारियों को राज्य की संस्कृति, निवेश अवसरों और विकास यात्रा से जोड़ा जाएगा। साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण, एकीकृत डेटाबेस और चैप्टर स्तर पर एडमिन एक्सेस जैसी सुविधाएँ मिलेंगी।
औद्योगिक विकास पर जोर:- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रवासी बिहारियों से अपने अनुभव, ज्ञान और संसाधनों को राज्य के विकास में लगाने का आह्वान किया। वहीं, उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने निवेशकों को हरसंभव बेहतर और अनुकूल औद्योगिक वातावरण देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

إرسال تعليق