⚡ ब्रेकिंग News

शिक्षा जगत में दौड़ी शोक की लहर, कैसे? पढ़ें खबर विस्तार से।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





 एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर ओपी  क्षेत्र के मझिगावां गांव निवासी एवं प्रखंड के सम्मानित सहायक अध्यापक अमरेश कुमार चौबे के निधन से पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर है। गत 22 जुलाई को वाराणसी स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। वे अपने सरल, मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पित स्वभाव के कारण शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के बीच विशेष पहचान रखते थे। उनके असामयिक निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत शिक्षक की स्मृति में प्रखंड के शिक्षा संकुल कांडी, लामारी कला, समौरा, खरौंधा, शिवपुर एवं हरिहरपुर के सहायक अध्यापक, सहायक आचार्य एवं सहायक शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मझिगावां पहुंचा। शिक्षकों ने उनकी पत्नी जयाप्रदा कुमारी से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान सभी शिक्षकों ने आपसी सहयोग से आर्थिक सहायता भी प्रदान की तथा कहा कि अमरेश कुमार चौबे का शिक्षा के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना सदैव शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उनके व्यक्तित्व और कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

इस अवसर पर शिक्षक रामरंजन सिन्हा, राजेश कुमार दुबे, अवध बिहारी यादव, सतीश पांडेय, अरुण कुमार पाण्डेय, संतोष कुमार ठाकुर, उदय राम, आलोक रंजन चौबे एवं सुनील चौबे सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...