⚡ ब्रेकिंग News

​प्रेम-प्रसंग और ब्लैकमेलिंग में हुई हत्या का गया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा; 5 घंटे में दबोचे गए मुख्य आरोपी.





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।





ATHNEWS 11 GROUP 

दिनांक-04/07?2026 को प्रातः लगभग 08:30 बजे वजीरगंज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि पुनामा पहाड़ी के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। प्राप्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वजीरगंज थाना की पुलिस पुलिस पदाधिकारी / कर्मी द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु ए.एन.एम.एम.सी.एच., गया भेजा गया। साथ ही इस संबंध में एफ.एस. एल. की टीम को सूचना दिया गया।  इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर वजीरगंज थाना द्वारा कांड सं०-283/26, दिनांक-04/07/2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें वजीरगंज थानाध्यक्ष एवं वजीरगंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी  कर्मी को शामिल किया गया।

उक्त गठित विशेष टीम के द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान कर इस कांड में संलिप्त 03 प्राथमिकी अभियुक्तों को प्राथमिकी दर्ज होने के 05 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


पकड़ाए अभियुक्तों ने पूछताछ के क्रम में उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक युवक का गिरफ्तार अभियुक्त के परिवार की एक युवती से पूर्व से प्रेम-प्रसंग था। उक्त युवती का विवाह हो जाने के बाद भी मृतक युवक पुराने फोटो एवं वीडियो दिखाकर उक्त युवती पर पुनः संबंध बनाए रखने का दबाव बनाता था। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना। इसी बात से आक्रोशित होकर सभी अभियुक्तों ने आपस में योजना बनाकर उक्त व्यक्ति की हत्या कर दी। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम  पता निरूद्ध :-


सावन कुमार, पि ० संजय सा०, सा० हेडमानपुर,


शुभम कुमार, पि० बिलास यादव, सा० अलीपुर, दोनों थाना बुनियादगंज, जिला गया। 01 विधि विरूद्ध बालक।


बरामद सामान :-


* घटना में प्रयोग किए कार-01

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...