⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 2.91 करोड़ की साइबर ठगी मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, 47 सिम कार्ड बरामद।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में गया पुलिस के द्वारा जिला में साइबर फ्रॉड करने में संलिप्त अपराधकर्मियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही आम जनता को साइबर अपराध से बचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे है, इसी क्रम में :-दिनांक-04.07.2026 को साईबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार पटना के द्वारा साइबर थाना, गया को सूचना प्राप्त हुई कि NCRP पोर्टल पर Investment Scam से संबंधित शिकायतों के विश्लेषण के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया कि विभिन्न राज्यों से कुल-22 शिकायतों कुल-2,91,18,286/- दो करोड़ इक्यानवे लाख अठारह हजार दो सौ छियासी रूपये के ऑनलाईन वित्तीय धोखाधड़ी में संलिप्त कुल 11 संदिगध मोबाईल नंबरों को एक ही Point of Sale (POS) से निर्गत किया गया, जिसका संबंध गया जिले से पाया गया है।

 वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गया के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष साईबर थाना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया। तत्पश्चात् संदिग्ध मोबाईल नम्बरों का तकनीकी अनुसंधान एवं अवलोकन किया गया तो अवलोकन के क्रम में यह ज्ञात हुआ कि Point of Sale (POS) का एजेंट डोभी थानान्तर्गत ग्राम अमारूत का रहने वाला है।  साईबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई बिहार पटना एवं साईबर थाना, गया की संयुक्त टीम द्वारा डोभी थानान्तर्गत ग्राम अमारूत पहुँचकर छापामारी किया तो छापामारी के क्रम में पुलिस को देखकर एक व्यक्ति घर से निकलकर भागने का प्रयास किया। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड लिया गया।पकड़ाए व्यक्ति का नाम व पता पुछने पर अपना व पता गौतम कुमार, पि० दीपक दास, सा० अमारूत, थाना डोभी, जिला गया बताया। पकड़ाए व्यक्ति का घर का विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में उसके घर से 43 Airtel सिम नया पैकेट बन्द 2 Jio सिम नया लेकिन पैकेट खुला 2 Jio सिम पुराना कुल-47 सीम बरामद हुआ। पकड़ाए व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब एवं कम शिक्षित लोगों के नाम पर सिम कार्ड निर्गत कराता था तथा उनकी जानकारी एवं सहमति के बिना एक सिम के स्थान पर 2-3 अतिरिक्त सिम भी सक्रिय करा लेता था। बाद में इन अतिरिक्त सिम कार्डों का उपयोग साइबर अपराधियों तक पहुँचाने में किया जाता था।

 इस संबंध में साइबर थाना कांड सं0-103/26, दिनांक 04/07/2026, दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  पता :- 

गौतम कुमार, पि० दीपक दास, सा० अमारूत, थाना डोभी, जिला गया।

बरामद सामान :-

सिमकार्ड- 47

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...