⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास मंडल, सासाराम द्वारा मात्र 07 दिनों में डाक जीवन बीमा मृत्यु दावा का निस्तारण..

 



सासाराम (रोहतास) भारतीय डाक विभाग, रोहतास मंडल, सासाराम द्वारा ग्राहक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध करते हुए एक डाक जीवन बीमा (पीएलआई) मृत्यु दावा का सफलतापूर्वक मात्र 07 दिनों में निस्तारण किया गया। यह दावा कुछ समय पूर्व दिवंगत हुए एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी स्व मुकेश कुमार, ट्रैफिक पुलिस की बीमा पॉलिसी से संबंधित था। इनकी मृत्यु हाल ही मे सासाराम में नो एंट्री रोकते समय एस पी जैन कालेज मोड सासाराम के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर के कुचलने से हो गयी थी।

दिनांक 03.7.2026 को उक्त मृत्यु दावा की राशि का चेक दिवंगत बीमाधारक के नामांकित व्यक्ति व दिवंगत मुकेश कुमार की पत्नी ममता कुमारी को नीरज कुमार चौधरी, डाक अधीक्षक, रोहतास मंडल, सासाराम द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर आहुति रंजन, निरीक्षक डाकघर, केंद्रीय अनुमंडल सासाराम, अखिलेश कुमार, प्रभारी सीपीसी सासाराम प्रधान डाक घर,  आशीष रंजन, मंडलीय लेखाकार, सत्यप्रकाश, कुंदन कुमार तथा रोहतास मंडल कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। चेक वितरण के अवसर पर डाक अधीक्षक ने कहा कि डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आर पीएलआई) भारत सरकार द्वारा संचालित पूर्णतः विश्वसनीय बीमा योजनाएं हैं, जिनमें ग्राहकों के दावों का निस्तारण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने एवं अपने परिवार के आर्थिक भविष्य की सुरक्षा के लिए डाक जीवन बीमा अथवा ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि रोहतास मंडल ग्राहकों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा मृत्यु दावों के शीघ्र निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...