महराजगंज:-जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़री खुर्द गांव के समीप नहर नारायणी शाखा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार को स्थानीय लोगों ने नहर में एक शव उतराता देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार, हल्का एस आई संजय कुशवाहा मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इस दौरान बी पी ओ छट्ठू प्रसाद गोंड ने विशेष तत्परता दिखाते हुए शव को बाहर निकालने और मौके की व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है।
थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यहाँ तक मौके पर फॉरेनसिक टीम भी मौके पर पहुँच कर घटना की जानकारी लेने में जुटी हुई है।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.


إرسال تعليق