गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र में नए छात्राओं का भव्य रूप से स्वागत किया गया।वार्डेन आर उषा कुमारी ने बताया कि नव नामांकित छात्रओं का स्वागत तिलक लगाकर आरती करते हुए झारखंडी रीति रिवाज के साथ मांदर के धुन पर गीत नृत्य के साथ किया गया।साथ हीं अंग वस्त्र व मीठाई खिलाकर बड़े उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय में छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया पूरी तेजी के साथ चल रही है। विद्यालय परिसर में दाखिले को लेकर छात्राओं और उनके अभिभावकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
पहले चरण के तहत विद्यालय में बड़े पैमाने पर छात्राओं का नया नामांकन दर्ज किया गया है।मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन आर उषा ने बताया कि इस बार विद्यालय में कुल 75 छात्राओं का नामांकन लिया जाना सुनिश्चित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के आलोक में अब तक कुल 45 नई छात्राओं का सफलतापूर्वक नामांकन पूरा कर लिया गया है। वार्डन के मुताबिक, कक्षा 6 में अकेले 45 बच्चों का दाखिला लिया गया है, जबकि कंबाइंड रूप से कुल 60 बच्चों के नामांकन की दिशा में तेजी से कागजी कार्रवाई की गई है।
वार्डन ने स्पष्ट किया कि विद्यालय में कुल निर्धारित 75 सीटों के मुकाबले अब तक 45 बालिकाओं का एडमिशन हो चुका है, जबकि बाकी बची हुई अन्य सीटों पर भी योग्य छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया लगातार जारी है। विद्यालय प्रबंधन का प्रयास है कि ससमय सभी सीटों को पारदर्शी तरीके से भर लिया जाए ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की वंचित और जरूरतमंद छात्राओं को आवासीय परिसर में बेहतर शिक्षा और सरकार द्वारा दी जाने वाली तमाम मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। नामांकन को लेकर विद्यालय स्टाफ पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है।


Post a Comment