⚡ ब्रेकिंग News

महराजगंज में युवाओं के लिए सुनहरा मौका फ्री मे मिलेगा कम्प्यूटर प्रशिक्षण ।




महराजगंज :-19 मई 2026, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के न्यूनतम इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण शैक्षिक योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक/युवतियों, जिनके माता-पिता/अभिभावकों की समस्त स्रोतो से अधिकतम वार्षिक आय रू0 1,00,000/- तक है, को रोजगारपरक कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत सरकार की संस्था "नीलिट" (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से "ओ" लेवल एवं "सी०सी०सी०" प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा।

           उक्त जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री कन्हैया यादव ने बताया है कि इच्छुक प्रशिक्षणदायी संस्थाएं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की बेबसाइट https://backwardwelfareup.gov.in पर दिये गये लिंक एवं योजना के पोर्टल https://obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 20-05-2026 से दिनांक 03-06-2026 तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा निर्देश/समय सारिणी, पात्रता उक्त बेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है। आनलाइन आवेदन करने के उपरान्त आवेदन पत्र की हार्ड कापी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, महराजगंज के कार्यालय में दिनांक 03-06-2026 के सायं 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा।


        प्रभारी महराजगंज 

            कैलाश सिंह।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...