गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के सरकोनी पंचायत अंतर्गत सैमौरा उच्च विद्यालय में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक विधिक साक्षरता क्लब कक्षा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला सत्र एवं मुख्य न्यायाधीश सह अध्यक्ष मनोज प्रसाद और डीएलएसए की मुख्य सचिव निभा रंजन लकड़ा के निर्देश पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पीएलवी की टीम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों और विभिन्न जनोपयोगी कानूनों के प्रति विस्तार से जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे पीएलवी रामनरेश मेहता ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह उन्मूलन, शिक्षा का अधिकार अधिनियम RTE 2009 और समाज में फैले अंधविश्वास के खिलाफ मुखर होने की जानकारी दी। वहीं पीएलवी नवनीत दुबे ने बच्चों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, सरकार की स्पॉन्सरशिप योजना की राशि, सड़क सुरक्षा के नियम और कम उम्र में नशाखोरी से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इसके अलावा अन्य सदस्यों ने बच्चों को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और डीएलएसए के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया। इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजय कुमार रवि, शिक्षक प्रफुल पांडे, अवध बिहारी यादव और निपेन्द्र पांडे सहित लगभग सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी टीम के सदस्य रामनरेश मेहता, नवनीत कुमार दुबे, परशुराम और कृष्णा यादव ने मुख्य भूमिका निभाई।

إرسال تعليق