⚡ ब्रेकिंग News

मुख्यमंत्री से मिल विधायक ने विश्रामपुर के विकास पर की अहम चर्चा ...

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़: - विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से रांची स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।


मुलाकात के दौरान विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों में तेजी लाने, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा पर्यटन विकास को बढ़ावा देने संबंधी कई अहम प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।



मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी तथा जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सके।


विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख एवं आश्वासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने एवं आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...