⚡ ब्रेकिंग News

​गयाजी विष्णुपद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के टोटो के साथ दो शातिर चोर गये दबोचाये।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी विष्णुपद थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए टोटो चोरी के मामले का महज कुछ ही दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी किए गए एक टोटो के साथ दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

​खाना खाने गए टोटो चालक की गाड़ी हुई थी गायब---

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 16 मई 2026 को पीड़ित टोटो चालक ने विष्णुपद थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया था कि वह सुबह के समय बाजार में अपना टोटो खड़ा करके खाना खाने गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उनका टोटो वहां से गायब था। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने थाने की शरण ली।

​थानाध्यक्ष की त्वरित कार्रवाई--

पीड़ित के आवेदन के आधार पर विष्णुपद थाना में कांड सं0-240/26 (दिनांक 16/05/2026) दर्ज कर अनुसंधान (जांच) शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और गुप्त सूचना व तकनीकी इनपुट के आधार पर दो आरोपियों को दबोच लिया।

​गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान।--

​पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी स्थानीय निवासी हैं, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है।

​आकाश कुमार उर्फ बॉबी, पिता- अनिल यादव ​कौशल कुमार, पिता- दारा चंद्रवंशी दोनों निवासी: मंगलागौरी, थाना- विष्णुपद, जिला- गयाजी 

 पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 01 चोरी का टोटो सकुशल बरामद कर लिया है। विष्णुपद थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं, इस कांड में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...