⚡ ब्रेकिंग News

सम्राट चौधरी कल लेंगे CM पद की शपथ, जेडीयू के ये 2 दिग्गज होंगे डिप्टी सीएम; देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट.

सम्राट चौधरी कल लेंगे CM पद की शपथ, जेडीयू के ये 2 दिग्गज होंगे डिप्टी सीएम; देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट.



ATH NEWS 11:-बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल हो गया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद भाजपा के सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। दिल्ली में हुई NDA की कोर ग्रुप बैठक के बाद नाम पर सहमति बन गई है।


सम्राट चौधरी मौजूदा समय में बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री हैं। पिछले दो साल से सरकार में नंबर 2 की भूमिका निभा रहे सम्राट चौधरी को कुशवाहा समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जदयू और भाजपा के बीच नए समीकरण के तहत सम्राट चौधरी को CM की कमान सौंपी जा रही है।


नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया है। शपथ ग्रहण पटना के गांधी मैदान में होगा, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के शामिल होने की संभावना है।


नई सरकार में जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में भाजपा के 16 और जदयू के 14 मंत्री शामिल होने की चर्चा है।


करीब 20 साल बाद बिहार को भाजपा से मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। सम्राट चौधरी के नाम पर पार्टी की मेहरबानी के साथ-साथ जदयू की भी सहमति बताई जा रही है।


बिहार में सत्ता परिवर्तन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद कल पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ जेडीयू कोटे से दो दिग्गज नेताओं को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के बाद नाम पर मुहर लग गई है। सम्राट चौधरी पिछले दो साल से डिप्टी सीएम और गृह मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पिछड़े वर्गों में मजबूत पकड़ और जदयू के साथ सरकार चलाने का अनुभव उन्हें रेस में सबसे आगे रख रहा है। 


सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम पद के लिए दो वरिष्ठ नेताओं के नाम तय माने जा रहे हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा शपथ ग्रहण के दौरान ही होगी।


संभावित मंत्री:-

नए मंत्रिमंडल में भाजपा के 16 और जदयू के 14 मंत्री शामिल हो सकते हैं। भाजपा से विजय कुमार सिन्हा, नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल के नाम चर्चा में हैं। जदयू कोटे से अशोक चौधरी, संजय झा और विजय चौधरी के नाम आगे चल रहे हैं।


शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 12 तारीख के बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद नई सरकार औपचारिक रूप से काम शुरू करेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...