गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व जिला कांडी प्रखंड क्षेत्र में संगठन के निर्देशानुसार मंगलवार को कांडी मंडल कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सह मंडल प्रभारी रामलाल जी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामलाल जी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और समरसता का प्रतीक है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके द्वारा बनाया गया संविधान ही आज देश की एकता और अखंडता का आधार है।
मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलकर अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनकी जीवनी पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इस गरिमामय अवसर पर मुख्य रूप से संतोष कुमार सिंह, ललन राम, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, लालमेन्द्र पासवान, अभय पासवान, परशुराम, लल्लू साव, ब्रजकिशोर लाल, अरुण राम, भोला मेहता, किशोरी लाल, भरत मेहता और राजनाथ शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment