गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी -प्रखण्ड के जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के सभागार में सोमवार को एक दिवसीय रुआर कार्यशाला का आयोजन किया गया ।यह कार्यशाला राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देश के आलोक में तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, गढ़वा के आदेशानुसार स्कूल रूआर 2026 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय एवं प्रखंड प्रमुख श्री सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस कार्यशाला में प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी, MIS समन्वयक एवं सभी प्रधानाध्यापक ,गढ़वा लर्न्स , गढ़वा लीड्स के नोडल शिक्षक, सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए शत-प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित करना ,
अनामांकित एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नामांकन ,सभी नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य है।
यह नव नामांकन रूआर कार्यक्रम की अवधि: 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक है।विद्यालय स्तर पर 15 से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य
आंगनबाड़ी से 5+ आयु वर्ग के बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन ,विद्यालय से बाहर बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन ,कक्षा 1 से 11 तक के छात्रों का अगली कक्षा में नामांकन सुनिश्चित करना ,
नव-नामांकित बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना ,अप्रवासी एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का समावेशन ,सभी बच्चों की उपस्थिति ई-विद्या वाहिनी में दर्ज कर सतत अनुश्रवण करना मुख्य लक्ष्य तय कियस गया है।अपने उद्बोधन में
मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सत्येन्द्र पांडे उर्फ पिंकू पाण्डेय ने रूआर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी शिक्षकों से अपील की कि वे इस अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करें।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने अपने संबोधन में कहा कि सभी शिक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ इस अभियान का क्रियान्वयन करें। उन्होंने सभी प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी एवं शिक्षकों से अपील की कि वे समन्वित प्रयास एवं पूर्ण तन्मयता के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें। साथ ही सभी आवश्यक अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया, ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जा सके।इस कार्यक्रम में बीपीओ रविंद्र कुमार मेहता, लेखापाल रौशन कुमार तिर्की ,एमडीएम प्रभारी रमाकांत तिवारी ,प्रखंड साधनसेवी सुनील कुमार, संकुल साधनसेवी धर्मेन्द्र कुमार दुबे, अरुण कुमार, प्रभु राम, मनोहर चौबे एवं एमआईएस मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक भी शामिल रहे।

Post a Comment