विश्रामपुर थाना से श्रवण कुमार रवि के रिपोर्ट
************************
एटीएच न्यूज़ 11:- बिश्रामपुर: पलामू जिला के बिश्रामपुर प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम गुरहा कला स्मार्ट नोलेज भीम सिटी गुरहा कला के तत्वावधान में बामसेफ B S 4के बीएसपी के संस्थापक, बहुजन समाज के महानायक मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती के अवसर पर 15 मार्च 2026 को अम्बेडकर स्थल पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमो बुद्धाय, जय भीम के उद्घोष के साथ हुई।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम जी ने बहुजन समाज को संगठित कर उन्हें सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उनके संघर्ष और त्याग के कारण आज बहुजन समाज को नई दिशा और पहचान मिली है।कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और शिक्षा व संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के निवेदक के रूप में शिवपुकार राम, उदेश्वर राम, मोहित कुमार, रविरंजन कुमार, राजन कुमार, निलेश कुमार, सनोज कुमार और अमरेश कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment