⚡ ब्रेकिंग News

कलवारी थाने पर विश्व हिंदू महासंघ अध्यक्ष को जान से मारने क़ी धमकी देने के विरुद्ध मे तहरीर दी कार्यकर्ता ।






थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.

ATH NEWS 11 GROUP :-  बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह को एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जान से मारने की धमकी देने की बात कही है। इस बात को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने आक्रोश जताया है। बताया जाता है एक आरोपी कलवारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस मामले में विश्व हिंदू महासंघ कार्यकर्ता रुद्र नारायण गौड़ निवासी चारकैला ने कलवारी थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस धमकी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है, हालांकि इसकी पुष्टि हिंदुस्तान अखबार नहीं करता है। आरोपी के विरुद्ध तहरीर देने के लिए कलवारी थाने पर काफी संख्या में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता पहुंचे और थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई करने की मांग की।




Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...