संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:=हाजीपुर के विकास कार्यों में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद आदरणीय चिराग पासवान ने आज हाजीपुर में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के नवनिर्मित कार्यालय भवन का औपचारिक उद्घाटन किया। इस आधुनिक कार्यालय का निर्माण 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से किया गया है।
इसके साथ ही, क्षेत्र में पेयजल की समस्या से राहत दिलाने के लिए 4 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से लगाए गए विभिन्न चापाकलों का भी लोकार्पण किया गया। इस प्रकार कुल 5.80 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात जनता को समर्पित की गई।
समारोह में मंत्री संजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति....
इस भव्य कार्यक्रम में बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के माननीय मंत्री श्री संजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संजय सिंह ने कहा कि विभाग का यह नया कार्यालय प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुगम, व्यवस्थित और प्रभावी बनाएगा। इससे विभागीय कामकाज में तेजी आएगी और आम जनता को मिलने वाली सेवाएं और अधिक बेहतर होंगी।
हर घर स्वच्छ जल का संकल्प....
चापाकलों के उद्घाटन पर बोलते हुए मंत्री संजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार हर नागरिक तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनसेवा के संकल्प को साकार करने की दिशा में विभाग लगातार जनहित के नए आयाम गढ़ रहा है।
नेतृत्व के प्रति जताया आभार....
अपने संबोधन के अंत में, मंत्री संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के ओजस्वी मार्गदर्शन और सक्रिय सहयोग से बिहार और हाजीपुर में जनहित के विकास कार्यों को एक नई गति और ऊर्जा मिल रही है।

إرسال تعليق