⚡ ब्रेकिंग News

इमामगंज लूटकांड का खुलासा, झूठी कहानी रचने वाला 'वादी' शिकायतकर्ताही निकला मास्टरमाइंड।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP :-घटना दिनांक 25/10/ 2026को ​थाना/कांड संख्या इमामगंज थाना कांड संख्या - 406/26, धारा - 309(6) बी०एन०एस०

​स्थान:-इमामगंज, गया (बिहार)

​ पूरी घटना का खुलासा:-

​गयाजी पुलिस ने त्वरित और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इमामगंज थाना क्षेत्र में हुई लूट की बड़ी घटना का महज कुछ ही दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है, क्योंकि जिस व्यक्ति ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी, वही इस पूरी साजिश का मुख्य षड्यंत्रकारी मास्टरमाइंड निकला।


​क्या था मामला-

​दिनांक 25/10/2026 को लक्ष्मी एंटरप्राइजेज के स्टाफ अभिषेक कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि वह विभिन्न जगहों से करीब 5 लाख रुपये का कलेक्शन कर मोटरसाइकिल से अपने मालिक के घर लौट रहा था। रास्ते में जमुना फील्ड के पास अज्ञात बदमाशों ने बंदूक का भय दिखाकर उसका पैसों से भरा बैग लूट लिया। ​पुलिस की विशेष टीम और त्वरित कार्रवाई:-

​मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गयाजी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान, आसूचना संकलन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जाल बिछाया।

​पहला अभियुक्त - धर्मवीर कुमार:

पुलिस ने तकनीकी सुराग के आधार पर ग्राम लोकनाचक से धर्मवीर कुमार पिता-स्वर्गीय देवनंदन कुमारको गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 1.5 लाख रुपये और 1 मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ के दौरान धर्मवीर ने खुलासा किया कि इस पूरी घटना की साजिश खुद शिकायतकर्ता वादी अभिषेक कुमार ने रची थी।

​दूसरा अभियुक्त मास्टरमाइंड - अभिषेक कुमार:-

धर्मवीर की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम बरडीह में छापेमारी कर वादी अभिषेक कुमार (पिता-स्वर्गीय अमोद मिश्रा) को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से लूटे गए 3,600/- रुपये और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

​फरार आरोपी की तलाश:-

घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त ग्राम करमडीह, थाना रौशनगंज निवासी) फरार है, जिसके घर के पास से लूट में प्रयुक्त काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बरामदगी की कुल सूची:-

​नकद राशि: ₹1,53,600/- (एक लाख त्रेपन हजार छह सौ रुपये)

​मोबाइल फोन:- 03 पीस

​वाहन: 01 मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त काले रंग की अपाचे)

​गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता:-

​धर्मवीर कुमार - साकिन: लोकनाचक, थाना:- इमामगंज, जिला: गयाजी ।

​अभिषेक कुमार वादी/मास्टरमाइंड) - साकिन:- बरडीह, थाना: -इमामगंज, जिला:- गयाजी ।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...