⚡ ब्रेकिंग News

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती,पांच घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; जान बचाने में जुटी पुलिस.



महराजगंज। जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवाभोज गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती की जिद थी कि जब तक उसकी शादी प्रेमी से नहीं कराई जाएगी, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। करीब पांच घंटे तक चले इस घटनाक्रम ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

जानकारी के मुताबिक, बरवाभोज गांव की युवती प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। इसी मांग को लेकर उसने रविवार को अचानक मोबाइल टावर पर चढ़कर सबको सकते में डाल दिया। टावर के ऊपर से युवती लगातार अपनी मांग पर अड़ी रही और शादी का आश्वासन मिलने तक नीचे उतरने से इनकार करती रही।

युवती के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नौतनवा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

करीब पांच घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की रही। पुलिस टीम परिजनों की मदद से लगातार युवती से बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए मनाने में जुटी रही।

पुलिस के अनुसार, युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। नीचे उतरने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

     प्रभारी महराजगंज 

       कैलाश सिंह.

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...