⚡ ब्रेकिंग News

ईसीआरकेयू की बड़ी मांग - नारायणा हॉस्पिटल से हो रेलकर्मियों और नये चिकित्सक का इलाज.





सासाराम (रोहतास) प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के द्वारा डेहरी ऑन सोन स्थित रेलवे हेल्थ यूनिट के निरीक्षण के दौरान ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों को नारायण हॉस्पिटल जमुहार में भी इलाज की सुविधा प्रदान करने सहित सोन नगर स्थित हेल्थ यूनिट में एक नए चिकित्सक की पदस्थापन तुरंत करने, डेहरी में नये दंत चिकित्सक कीपदस्थापना,भभूआ स्टेशन पर रेलवे अस्पताल खोलने, डेहरी अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में मेडिसिन उपलब्ध रखने, होम्योपैथिक डॉक्टर को सहायक मंडल अभियंता के अधीनस्थ से स्थानांतरित कर डॉक्टर के अधीनस्थ करने, डेहरी अस्पताल में महिला चिकित्सा देने,हेल्थ निरीक्षक के लिए कार्यालय की व्यवस्था करने एवं रेलकर्मियों की स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई।


बैठक में इसीआरकेयू के आग्रह पर पीसीएमडी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नये चिकित्सक देने, जल्द नारायण हॉस्पिटल में इलाज की सुविधा देने,नये दंत चिकित्सक कीपदस्थापना करने की घोषणा और कुछ पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए नियमों के अधीन करवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में  डॉ संजीव एनके पीसीएमडी पूमरे,डॉ केशव चमप्रामनारी,सीएमएस डीडीयू, डॉक्टर हरदीप कुमार सिंह डीएमओ डेहरी एवं इसीआरकेयू नेता वीरेंद्र पासवान, संजीव पांडेय, नरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार, विकास कुमार, कुमार रंजन, संतोष कुमार सिंह, संजय सिंह, अनिल कुमार,शमशाद हुसैन शामिल थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...