पटना। अखिल भारतीय का महासभा बिहार प्रदेश के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन बिंदेश्वरी चंद्र प्लाजा सभागार किदवई पुरी पटना में हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने किया। इस अवसर पर 100 से ज्यादा पुरुष और महिलाओं ने अपनी जांच करा कर शिविर से लाभ उठाया। जांच शिविर में डॉक्टर अरुण कुमार हर्ट रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर राजीव रंजन एवं डॉक्टर ऋचा कुमारी एवं उनके टीम के कुशल मार्गदर्शन में आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉक्टर अरुण कुमार ने कार्डियक फेलियर पर तत्काल क्या करें, किस प्रकार हार्ट को पंप करें कैसे ऑक्सीजन दे ताकि फिर से हार्ड चलने लगे, उपस्थित लोगों को समझने की कोशिश की कैसे इसका बचाव करें और किस प्रकार से अपने आप को सुरक्षित रख सके। हार्ट का रुकना जिंदगी का रुकना माना जाता है। इस अवसर पर बीपी शुगर पेट और हार्ट संबंधी जांच से सैकडो लोग लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व और स्वागत करते हुए राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि कायस्थ महासभा एक गैर राजनीतिक संगठन है जो समय-समय पर समाज और परिवार के लोगों को सेवा के माध्यम से अपना दायित्व निर्वहन करता है। मैं इसे अपना सौभाग्य और सेवा का सुअवसर मानता हूं। सेवा ही मेरी प्राथमिकता है। महामंत्री माया श्रीवास्तव के साथ महिला सदस्यों की संख्या भी काफी रही, जिसे चिकित्सीय सुविधा प्रदान की गई। इन्होंने कहा कि महिलाएं महासभा के लिए बढ़चढ कर सहयोगी बनकर सेवा में लगी हुई है जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार, डॉ राजीव रंजन, डॉ ऋचा कुमारी एंव कुमार शैलेन्द्र को प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा एवं महासभा के सभी सदस्यों के द्वारा साल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, राष्ट्रीय सचिव अखिलेश्वर कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय सचिव नीलिमा सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा, अवधेश प्रसाद सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ दिनेश प्रसाद सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, प्रदेश सचिव रवि भूषण सिन्हा, अपूर्व कुमार दत्त, प्रदेश महामंत्री माया श्रीवास्तव, महिला संभाग की राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ आरती सुमन चौधरी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा वर्मा, महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष अंजली सिन्हा, उपाध्यक्ष नीमा कुमार, संजय कुमार वर्मा, राजेश कुमार, उदय कुमार, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा, सुनीता श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिन्हा, राज कुमार, नीरू सिह, अमृता सिंह, अर्चना भारती, अर्चना झा, सरिता सिह, ऋचा मिश्रा, कुमार शैलेन्द्र, ईलाज वर्मा, पुजा तिवारी, पुष्पा पाठक, शांति सिह, सुनीता सिन्हा इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में इन्वेस्टर्स क्लिनिक का सहयोग रहा।

إرسال تعليق