संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी जनपद के डेल्हा थाना क्षेत्र में पूर्व के विवाद को लेकर विकास मित्र शंकर मांझी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गया पुलिस ने त्वरित और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में संलिप्त 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 01 लोडेड पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस और 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
क्या था पूरा मामला-
दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को डेल्हा थाना को सूचना मिली थी कि विकास मित्र शंकर मांझी प्रार्थना से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद के चलते अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक, नगर-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके साथ ही FSL और तकनीकी टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए तुरंत मैदान में उतारा गया।
औरंगाबाद से दबोचे गए अपराधी....
विशेष टीम द्वारा लगातार तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर यह सुराग मिला कि इस कांड का मुख्य अभियुक्त औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र स्थित महमदपुर में अपनी नानी के घर छिपा हुआ है।
पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर वहां से दो शातिरों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी संलिप्तता कबूल की, जिनकी निशानदेही पर तीसरे सहयोगी को भी गुरारू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर ही हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस पहले ही 3 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है, जबकि शेष बचे अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण....
बंटी उर्फ राईडर (पिता - स्व० बुट्टा मांझी, साकिन - अन्दर बैरागी, थाना डेल्हा, जिला गयाजी
डाभ उर्फ ओमकार (पिता - स्व० बुट्टा मांझी, साकिन - अन्दर बैरागी, थाना डेल्हा, जिला गयाजी
शक्ति कुमार (पिता - संतोष कुमार, साकिन - तिनेरी, थाना गुरारू, जिला गयाजी
बरामदगी
पिस्टल: 01 (लोडेड)
जिंदा कारतूस:- 03
मोबाइल फोन:- 02
अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास
बंटी उर्फ राईडर का आपराधिक इतिहास:-
बंटी एक कुख्यात अपराधी रहा है जिसके खिलाफ डेल्हा थाना और GRP गया में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, उत्पाद अधिनियम और मारपीट जैसे कुल 07 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
शक्ति कुमार का आपराधिक इतिहास:-
गिरफ्तार शक्ति कुमार के खिलाफ भी गुरारू थाने में संगीन धाराओं चोरी, आर्म्स एक्ट और हत्या के मामले यानी धारा 302 भा०द०वि० के तहत पहले से 02 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गया पुलिस की इस तत्परता और सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

إرسال تعليق