⚡ ब्रेकिंग News

बीडीओ राजेश कुमार ने की समीक्षा बैठक, लंबित आवास योजनाओं को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।






 एटीएच न्यूज़11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बीडीओ राजेश कुमार के अध्यक्षता में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों एवं एसआईआर  से संबंधित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस दौरान बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना की विशेष रूप से समीक्षा की गई। बीडीओ राजेश कुमार ने लंबित आवासों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित लाभुकों एवं पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि वे योजनाओं का स्थल निरीक्षण करें तथा अधूरे आवासों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचना चाहिए। आवास निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

वहीं, बैठक में कई महीनों से चल रहे एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य की भी समीक्षा की गई। बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 4 नवंबर को कांडी प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ आईआर से संबंधित कार्य किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं को नोटिस भेजे जाने के बावजूद अब तक एसआईआर की सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वे निर्धारित तिथि को अपने आवश्यक कागजात के साथ संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचें और अपना नाम दर्ज करा लें। मौके पर, पंचायत सचिव, संतोष कुमार सिंह, शाहिद अंसारी, प्रवीण पाण्डेय,सुभम कुमार, अंजनी कुमार, राजेन्द्र राम, विश्वनाथ राम, सीआई,गणेश सिंह चौधरी,सिता राम बड़ाइक, निरंजन कुमार, सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...