संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गयाजी के कड़े निर्देशन में जिले में शराब तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विष्णुपद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 31/10/2026 को विष्णुपद थाना पुलिस और ALTF (एंटी लिकर टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी में ताबड़तोड़ छापेमारी की।
बरामदगी:- छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 438.475 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की।
गिरफ्तारी:- शराब तस्करी और इस अवैध कारोबार में संलिप्त 4 अभियुक्तों को रंगे हाथों विधिवत गिरफ्तार किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में विष्णुपद थाने में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी/विधि-सम्मत कार्रवाई तेजी से की जा रही है। गया पुलिस की इस तत्परता से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

إرسال تعليق