संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11GROUP :-गयाजी दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय सीयूएसबी ने बिहार की क्षेत्रीय और कृषि संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक सत्र 2026–27 से एमएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। इस नए स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक (COE) डॉ. शान्तिगोपाल पाइन ने आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कोर्स विश्वविद्यालय के ध्येय 'समुदाय के लिए परिसर' और 'सामूहिक चिंतन के साथ शैक्षणिक उत्कृष्टता' के दृष्टिकोण के अनुरूप है। मगध और बिहार के अन्य कृषि-प्रधान क्षेत्रों के युवाओं के लिए यह कोर्स रोजगार और शोध के नए अवसर खोलेगा। कुलपति ने बताया कि इससे पहले 2023 में शुरू हुए चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर कोर्स को भी देश भर के छात्रों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।
सीटों का विवरण और योग्यता
परीक्षा नियंत्रक डॉ. शान्तिगोपाल पाइन के अनुसार, एमएससी एग्रीकल्चर में कुल 15 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसका विवरण इस प्रकार है।
एमएससी एग्रीकल्चर एग्रोनॉमी:- 5 सीटें
एमएससी एग्रीकल्चर हॉर्टिकल्चर:- 5 सीटें
एमएससी एग्रीकल्चर (जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग: -5 सीटें
न्यूनतम योग्यता: -इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के पास बीएससी / बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर अथवा हॉर्टिकल्चर की डिग्री होनी अनिवार्य है।
प्रवेश परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया
उपकुलसचिव अकादमिक एवं परीक्षा कुमार कौशल ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में चयन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित लिखित प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा।
परीक्षा की तिथि: -15 जुलाई, 2026
परीक्षा का स्थान: - सीयूएसबी परिसर, गया
परीक्षा का प्रारूप: -परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जो बीएससी एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क
जन संपर्क पदाधिकारी (PRO) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ (SAMARTH) पोर्टल http://cusbadm.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई, 2026
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस General/OBC/EWS ₹ 500
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग (SC/ST/PWD) ₹ 200
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.cusb.ac.in पर जा सकते हैं।

إرسال تعليق