महराजगंज। महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सिंदुरिया और फरेंदा थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपदभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में दोनों थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की।
*सिंदुरिया पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को दबोचा*
थाना सिंदुरिया में दर्ज मु0अ0सं0 143/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 351(2) एवं 352 में पंजीकृत मुकदमे में पुलिस ने शाहिद अली (21 वर्ष) पुत्र जलालुद्दीन, निवासी ग्राम मिठौरा, थाना सिंदुरिया को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विवेचना के दौरान पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया। उपलब्ध साक्ष्यों एवं विवेचनात्मक तथ्यों के आधार पर सिंदुरिया पुलिस ने आरोपी को परसामीर निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
फरेंदा पुलिस ने भी वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
इसी प्रकार थाना फरेंदा में दर्ज मु0अ0सं0 177/2026 के तहत बीएनएस की धारा 69 में वांछित आरोपी पप्पू (22 वर्ष) पुत्र रामनैन, निवासी ग्राम रतनपुरवा टोला नसीराबाद, थाना पनियरा को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसने भी युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
*महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति*
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमें*
सिंदुरिया थाना पुलिस: थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला, वरीय उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, कन्हैया वर्मा एवं नितेश प्रसाद।
फरेंदा थाना पुलिस: थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार मौर्य, कांस्टेबल चन्दन चौरसिया एवं कांस्टेबल बुद्धिसागर।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.

إرسال تعليق