संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-बोधगयाजी 06/7/2026 को मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं यूको बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आज 'सेव वाटर, सेव लाइफ' अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज में व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न करना तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश देना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिलीप कुमार केसरी ने यूको बैंक द्वारा विश्वविद्यालय को प्रदत्त वाटर कूलर का उद्घाटन किया तथा 'सेव वाटर, सेव लाइफ' अभियान के स्टिकर का अनावरण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और वर्तमान समय में जल संरक्षण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं से जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि यूको बैंक के मुख्य महाप्रबंधक सरोज रंजन नायक ने कहा कि यूको बैंक अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में निरंतर सहभागिता निभाता रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह अभियान समाज में जल संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करेगा।
मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर विनोद कुमार मंगलम ने कहा कि व्यावहारिक रूप से यह बात सत्य है कि आज छोटे-छोटे कामों में बहुत ज्यादा स्वच्छ जल की बर्बादी होती है बिना मतलब के बेसिन तथा पम्प लीकिज से पानी की बर्बादी होती हैं l छोटे-छोटे प्रयास से ही बड़े स्तरों पर जल का संचयन किया जा सकता है l
राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉo पिंटू कुमार ने कहा की पानी संरक्षण को लेकर जो आज अभियान शुरू हुआ है वह मगध विश्वविद्यालय के अंतर्गत प्रत्येक अंगीभूत कॉलेजो, सड़क, चौराहा एवं जनसमुदायों तक प्रचार प्रसार किया जाएगा जिससे स्वच्छ जल का अधिक सेअधिक संरक्षण हो सके l इस अवसर पर यूको बैंक के उप महाप्रबंधक मोतीलाल बनोथ, स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वासुदेव प्रसाद, सहायक महाप्रबंधक श्रीकांत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्नातक उत्तर भूगोल विभागके शिक्षक राकेश कुमार, डॉo नीरज कुमार, डॉo प्रीति कुमारी, डॉo लाखभद्र सिंह नरूका, शोधार्थी कमलेश कुमार, राहुल प्रताप सिंह, पंचम कुमार इत्यादि के साथ कई बैंक के कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता किया l सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से जल संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोगों से जल की प्रत्येक बूंद को बचाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने 'सेव वाटर, सेव लाइफ' अभियान को सफल बनाने तथा दैनिक जीवन में जल संरक्षण के उपायों को अपनाने की शपथ ली।

إرسال تعليق