⚡ ब्रेकिंग News

SSB और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 साल से फरार नक्सली गिरफ्तार.





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी 29वीं वाहिनी SSB के हत्थे चढ़ा वांछित नक्सली विमल यादव, 2007 के कांड में था मुख्य आरोपी। ​नक्सली संदीप यादव का करीबी गणेश यादव गिरफ्तार, धान लूटने और आगजनी का है आरोप। 

​गयाजी बिहार सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 29वीं वाहिनी और गया जिला पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान लंबे समय से वांछित नक्सली विमल जी उर्फ गणेश यादव (53 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

​आधी रात को हुई कार्रवाई।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर, 29वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट कुणाल के दिशा-निर्देश में एक विशेष टीम गठित की गई। ‘सी’ समवाय डुमरिया के निरीक्षक मंतोष कुमार के नेतृत्व में SSB, जिला पुलिस और बोधिबिगहा थाना की टीम ने जमुनिया गांव के पास घेराबंदी की। देर रात करीब 01:50 बजे सुरक्षा बलों ने नक्सली गणेश यादव को धर दबोचा।

​पुराना आपराधिक इतिहास:---

गिरफ्तार नक्सली पर साल 2007 में ग्राम हुरमेठ में बड़ी लूटपाट और आतंक फैलाने का आरोप है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसने 40-50 उग्रवादियों के साथ मिलकर एक किसान के खलिहान से 500 मन धान लूट लिया था। 

​शेष 1000 बोझा धान में आग लगा दी गई थी। ​दहशत फैलाने के लिए ग्रामीणों पर फायरिंग भी की गई थी। ​नक्सली नेटवर्क से जुड़ाव बताया जा रहा है कि गणेश यादव, कुख्यात नक्सली संदीप यादव के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ था। वह डुमरिया और बोधिबिगहा थाने के कांड संख्या 45/07 के तहत आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे डुमरिया पुलिस को सौंप दिया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...