गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय से गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे ने कहा है कि किसानों से वादा करके सता में आई हेमंत सरकार आज किसानों को ठगने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि ओला वृष्टि, अति वृष्टि से हुए नुकसान का भुगतान एवं किसानों के धान का भुगतान झारखंड सरकार नहीं कर पा रही है l जिसके कारण किसान ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सरकार राज्य भर के किसानों के लिए को 3200 एम एस पी पर धान क्रय करने का वादा किया था जो अधुरा है। वहीं युवाओं को रोजगार, किसानों को राहत, महिलाओं को सुरक्षा, हर घर को बिजली पानी का वादा किया था वो सब इस सरकार में हाथी के दांत बनकर रह गया है। और किसानों को सपना दिखा कर सता में आई हेमंत सरकार किसानों के साथ छलावा करने का काम कर रही है। साथ ही श्री दुबे ने कहा कि झारखंड के युवा विरोधी सरकार ऊपर से राज्य से हिंदी, मगही, अंगिका भाषाओं का अस्तित्व मिटाने में लगी है, जिससे लाखों युवा छात्र का भविष्य अंधकार मय हो गया है। सरकार फैसला वापस नहीं लेती है तो युवाओं के साथ सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

إرسال تعليق