संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी 15 /5/2026 को मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) ने आज गयाजी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक मैराथन समीक्षा बैठक की। इस बैठक में एस एस पी सुशील कुमार सिटी एस पी कोटा किरण कुमार ASP और सभी थानाध्यक्षों की मौजूदगी रही। आईजी ने न केवल अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की, बल्कि पुलिसिंग को 'जनोन्मुख' बनाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया। आईजी ने हर थानाध्यक्ष से सीधा संवाद कर उनके क्षेत्र की चुनौतियों को समझा।अपराध नियंत्रण और ड्यूटी में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया।
पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी कम करने के लिए संवेदनशीलता बरतने की हिदायत दी।अनुशासन बल को अधिक सक्रिय, अनुशासित और जवाबदेह बनने के लिए प्रेरित करे। अपराध पर वार, जनता से प्यार आईजी मगध ने गया में पुलिस कप्तानों और थानाध्यक्षों को सिखाए बेहतर पुलिसिंग के गुर!

Post a Comment