संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती ।
घनघटा, संतकबीरनगर - धनघटा थाना क्षेत्र के पौली गांव निवासी किरन देवी पत्नि संतोष कुमार ने गांव के दबंगों पर जबरन पुस्तैनी जमीन हथियाने का और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से लगायत सभी प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुकी है। लेकिन दबंगों के के प्रभाव में आकर अधिकारी धन उगाही कर पीड़िता की जगह दबंगों की मदद करने में जुट जाते जिससे पीड़िता को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
धनघटा थाना क्षेत्र के पौली गांव निवासी किरन देवी पत्नी संतोष कुमार मुख्यमंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है। की मै अति गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर बड़े ही मुसीबत में अपने पांच परिवार के छप्पर के मकान में किसी तरह गुजारा कर रही हूँ हमारे गांव के ही दबंग किस्म के लोग हमारे मकान के पास स्थित जमीन व कुआं को पटवाकर जमीन जबरन कब्जा हमारे मकान के निर्माण को जबरन रोक रहे हैं। जिससे हमें छप्पर के मकान में पन्नी डालकर गुजारा करना पड़ रहा है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों को धन का प्रलोभन देकर मन गड़ंत फर्जी तरीके से रिपोर्ट लगवा लिया जाता है। हमारे द्वारा खेत में बॉय गए फसल को काटकर उठा ले गए प्रकरण में संबंधित अधिकारी के द्वारा दबंगों के प्रभाव में आकर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई इसी प्रकार फर्जी वसीयत नामा के आधार पर जमीन हथियाने का षड्यंत्र किया गया जिसका पर्दाफाश होने के उपरांत हत्या जैसे जघन्य अपराध में जांच अधिकारी सहित गवाही को खरीद लिया गया क्या यही न्याय है। क्या भारत में गरीब होना गुनाह है। दबंगों के द्वारा सतई की जमीन जबरन लिखवाना चाहा मना करने पर हत्या कर दी गई इसी प्रकार दबंगों के द्वारा ठाकुर बढ़ई ग्राम पौली की जमीन लिखवाकर हत्या कर दिया गया जिसका चर्चा आज भी आम जन मानस में है। इसी प्रकार लोचन चमार की जमीन हड़प ली गई इन दबंगों के विरोध में कोई भी व्यक्ति गवाही देने को तैयार नहीं होता है। ऐसी स्थिति में सी0वी0सी 0आई0डी0 जांच कराना आवश्यक है। जिससे कानून की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके विपक्षी सुरेश, भोला, अवधेश आदि पत्नि सहित सुभावती, दुर्गावती, इंद्रावती, रामसिंह, अजय, विजय के द्वारा हमारी एवं हमारे परिवार के हत्या की साजिश रची जा रही है। इन लोगों के द्वारा मेरे परिवार के साथ कभी भी किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है।

إرسال تعليق