⚡ ब्रेकिंग News

जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई से रफीगंज की तीन महिलाएं मोबाइल के साथ गई दबोचाये।





​संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत रेल सुरक्षा बल (RPF) को मिली बड़ी सफलता गयाजी पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया रेल सुरक्षा बल (रेसुब) पोस्ट ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत कार्रवाई करते हुए तीन महिला मोबाइल चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 3 कीमती एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹45,000 बताई जा रही है।

निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के निर्देशन में उप-निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय, संतोष कुमार सिंह और टीम के अन्य सदस्यों द्वारा स्टेशन परिक्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस टीम में राजकीय रेल थाना की पीटीसी इशरत बानो भी शामिल थीं। गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1-C के दिल्ली छोर पर तीन महिलाएं पुलिस टीम को देखकर छिपने का प्रयास करने लगीं।

​तलाशी में बरामद हुए मोबाइल----

संदेह होने पर महिला पुलिस कर्मियों के सहयोग से उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान शोभा देवी (23 वर्ष), अश्विनी कुमारी (20 वर्ष) और रंगोली देवी (20 वर्ष) के रूप में हुई। तीनों रफीगंज (औरंगाबाद) की रहने वाली हैं। तलाशी लेने पर उनके पास से रियलमी (Realme) और वीवो (Vivo) कंपनी के तीन लॉक और चालू हालत में मोबाइल बरामद हुए। महिलाओं ने स्वीकार किया कि ये मोबाइल उन्होंने यात्रियों से चोरी किए हैं।

बरामदगी के बाद तीनों को जीआरपी थाना गया लाया गया। उप-निरीक्षक धीरेंद्र कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 133/26 के तहत धारा 317(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...