⚡ ब्रेकिंग News

​एसएसबी और लखीसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मे बन्नुबगीचा से दो अवैध देशी हथियार बरामद।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय जिला पुलिस ने एक बार फिर आपसी समन्वय का परिचय देते हुए इलाके में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 14/5/2026 को विश्वसनीय सूत्रों से मिली सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर, 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,गयाजी बिहारके कमांडेंट कुणाल के कुशल दिशा-निर्देशन में एक विशेष संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।

​यह ऑपरेशन वाहिनी के ‘एफ’ समवाय बन्नुबगीचा लखीसराय के निरीक्षक सामान्य मनीष कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवानों और लखीसराय जिला पुलिस (पुलिस थाना- बन्नुबगीचा की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दिया गया।

​अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से 02 अवैध देशी हथियार बरामद करने में सफलता हासिल की। हथियार बरामद होने के तुरंत बाद सुरक्षा के लिहाज से संयुक्त ऑपरेशन दल द्वारा पूरे इलाके की घेराबंदी कर गहन एवं सघन तलाशी अभियान कम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर काबू पाया जा सके। ​बरामद किए गए दोनों देशी हथियारों को आगे की आवश्यक कानूनी और विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना- बन्नुबगीचा, जिला- लखीसराय बिहार को सौंप दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...