बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा आज तार बंगला पहुंचे।
प्रकाश गोस्वामी सभापति प्रतिनिधि के आवास पर मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने उनकी माता जी के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस मौके पर उनके साथ अरविंद एकेडमी के निदेशक अरविंद भारती, समाजसेवी पंकज कुमार, प्रमोद कुशवाहा, जितेंद्र उर्फ ललू चौधरी, अनुज कुशवाहा, चितरंजन सिंह, गोपाल जी, धर्मेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Post a Comment