गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी -पुलिस प्रशासन की व्यस्तता को लेकर आज शनिवार को कांडी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर नहीं चला। इधर आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि दिन शुक्रवार को शासन व प्रशासन के द्वारा जोर-जोर से प्रचार प्रसार कर अतिक्रमण हटाने को कहा गया, और दिन निर्धारित करते हुए शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ बाजार क्षेत्र में बुलडोजर चलाने की बात कही गई थी। लेकिन कारण क्या रहा यह लोगों के बीच संसय बना हुआ है।
वहीं शनिवार की देर शाम करीब 4:00 बजे क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात हुई और थोड़ी देर के बरसात में बाजार के मुख्य सड़क पर काफी जल जमाव देखा गया। लोगों का कहना है कि दुकानदारों द्वारा नाली तक अतिक्रमण कर लिया गया है और नाली अवरूध होने के कारण जल जमाव हो रहा है।
वहीं अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि आज पुलिस प्रशासन की व्यस्तता के कारण कांडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान आज रोकना पड़ा।अब यह अभियान सोमवार को शुरू होगा लेकिन लोगों का कहना है कि सिर्फ अखबार के सुर्खियों में रह जाएगा या अतिक्रमण मुक्त होगा क्योंकि कई बार कांडी अतिक्रमण मुक्त कराया गया और फिर पुनः उसी प्रकार से अतिक्रमण कर लिया जाता है आखिर इस पर भी पहल होगी या नहीं।

Post a Comment