⚡ ब्रेकिंग News

भारतीय सेवा दल संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के क्रम में विभिन्न जिलों में पदाधिकारी के नियुक्ति की गई।




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद।आज 09/05/2026 भारतीय सेवा दल के संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के क्रम में विभिन्न जिलों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस क्रम में आनंद रंजन मनीष को औरंगाबाद (बिहार) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रीता कुमारी को औरंगाबाद (बिहार) का जिला महासचिव बनाया गया है। डॉ. पूनम कुमारी को पटना जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।संगठन को पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं कुशल नेतृत्व के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करेंगे।


केंद्रीय अध्यक्ष विभांशु मिश्र रौशन ने कहा कि “संगठन के विस्तार के इस महत्वपूर्ण चरण में इन योग्य एवं समर्पित साथियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुझे विश्वास है कि इनके नेतृत्व, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण से भारतीय सेवा दल को जमीनी स्तर पर नई मजबूती मिलेगी और हम समाजसेवा के अपने उद्देश्य को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा पाएंगे।”


भारतीय सेवा दल परिवार की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उनके सफल, उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...