मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार को मध् निषेध इकाई पटना के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि शराब लदा एक ट्रक झारखंड से ओबरा के रास्ते पटना आ रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद पुलिस द्वारा प्रखंड द्वार के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी बीच एक ट्रक को रोककर जांच किया गया तो उसमें भारी मात्रा अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।4293 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर भी गिरफ्तार हुआ। इस संबंध में ओबरा थाना कांड 182/26 धारा 30a बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया। इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सकरा थानाक्षेत्र के गनियारी गांव के 23 वर्षीय युवक अमित कुमार पिता जयमंगल राय एवं इसी गांव के 21 युवक मुन्ना कुमार पिता रामानंद राय को गिरफ्तार किया गया। और बरामदगी में 180 एमएल के दो सौ पेटी, प्रत्येक पेटी में 48 बोतल कुल 9600,कुल मात्रा 1728 लीटर अंग्रेजी शराब,375 एम एल के सौ पेटी प्रत्येक पेटी में चौबीस बोतल,कुल संख्या चौबीस सौ बोतल अंग्रेजी शराब,कुल मात्रा 900 लीटर अंग्रेजी शराब,750 एम एल के 185 पेटी, प्रत्येक पेटी बारह बोतल कुल संख्या 2220 बोतल कुल मात्रा 1665 लीटर अंग्रेजी शराब। इस तरह बरामद कुल शराब के मात्रा 4293 लीटर है।सभी कांच के बोतल पर ब्लू स्ट्रोक एक्सक्यूसाइट व्हिस्की ब्लेंडेड एवं बाॅटल्स बाई क्वीन डिस्टिलर्स एंड बोहलंस प्राइवेट लिमिटेड स्टीकर पर अंकित है। ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के सक्रियता इतने बड़े शराब खेप के साथ साथ वाहन सहित तस्कर भी गिरफ्तार हुआ, नहीं तो अधिकांश मामले में देखने को मिलता है सामान बरामद हुआ और व्यक्ति फरार हो गया।

Post a Comment