संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS11GROUP
गयाजी जिले की फतेहपुर पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही दिनों के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही घटना में शामिल 4 विधि विरुद्ध बालकों (नाबालिगों) को भी निरुद्ध किया गया है।
(क्या है पूरा मामला)
घटना 12 मई 2026 की है, जब फतेहपुर थाना क्षेत्र के नौनगर में आरोपियों ने एक घर में जबरन घुसकर महिला पर 'डायन' होने का आरोप लगाया। मुख्य आरोपी धोनी कुमार और उसके सहयोगियों ने महिला के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे महिला की मृत्यु हो गई। इस संबंध में फतेहपुर थाना कांड संख्या-268/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गया ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और खुफिया जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और हत्या में शामिल सभी प्रमुख आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची
पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सभी फतेहपुर के नौनगर के रहने वाले हैं।
गोविंद कुमार
प्रदीप मांझी
विकास कुमार
पप्पू कुमार
अक्षय कुमार
रंजीत चौधरी
धोनी कुमार मुख्य आरोपी
साथ ही 4 नाबालिगों को भी हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Post a Comment